कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर। मंगलवार को किसान संघर्ष मोर्चा कैमूर की बैठक जिला अध्यक्ष विमलेश पांडे के अध्यक्षता में हुई। यह बैठक भभुआ के राधा कृष्ण पैलेस में की गई। बैठक में सर्वसम्मति से किसान भाइयों के साथ यह निर्णय लिया गया कि, चैनपुर प्रखंड के मसोई ग्राम में बन रहे सड़क निर्माण का बेस कैंप पर 2 जनवरी 2024 से किसान अनिश्चितकालीन धरना का शुरुआत करेंगे। विदित हो कि भारत माला परियोजना के तहत वाराणसी कोलकाता एक्सप्रेसवे में भूमि अधिग्रहण के मुआवजा के विषय को लेकर दो वर्ष से किसान हमेशा आंदोलन करते आ रहे हैं। अब तक शासन प्रशासन सरकार ने किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है। बैठक में किसानों ने कहा कि हम किसान भाई थकने वाले नहीं है। इसके लिए सरकार क्यों ना मुझे सूली पर चढ़ा दे। यह बिहार की अंधी सरकार अगर चाहती होगी कि किसान चुप हो जाएंगे तो हम किसान चुप होने वाले नहीं है और ना चुप बैठने वाले। क्यों ना यह धरना और आंदोलन कई वर्ष करना पड़े। मौके पर पशुपति सिंह, कमला सिंह, अभिमन्यु सिंह, अनिल सिंह, संतोष पांडे, रामाकांत पांडेय, नंदकिशोर सिंह, सुनील सिंह, गोवर्धन प्रजापति समेत काफी संख्या में मौजूद रहे।




