भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की मनाई गई सुशासन दिवस के नाम पर जयंती, हुई संगोष्ठी और काव्यांजलि का आयोजन

SHARE:

रिपोर्ट – निभाष मोदी

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की मनाई गई सुशासन दिवस के नाम पर जयंती, हुई संगोष्ठी और काव्यांजलि का आयोजन

इंडिया गठबंधन के लोग हर जगह मनाने जाते हैं किटी पार्टी, इससे कुछ नहीं होने वाला….आएंगे तो मोदी ही छाएंगे तो मोदी ही- सैयद शाहनवाज हुसैन

भारतीय राजनीति के युगपुरुष देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस पर आज भागलपुर के आस्था गार्डन मुंदीचक में सुशासन दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया ,उनके चित्रों पर लोगों ने पुष्पांजलि की और उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया, इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगोष्ठी एवं अटल काव्यांजली का भी आयोजन किया गया है।भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व सांसद सैयद शहनवाज़ हुसैन मुख्य अतिथि के रूप में इस कार्यक्रम में शामिल थें। सैयद शाहनवाज हुसैन मीडिया से बात करते हुए कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की आज धूमधाम से भागलपुर में विशेष रूप से जयंती मनाई गई है जिसको लेकर गोष्ठी और काव्यांजलि का भी आयोजन किया गया है क्योंकि भागलपुर से अटल बिहारी वाजपेई का एक अलग लगाव था साथ ही उन्होंने इंडिया गठबंधन पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन के लोग हर जगह सिर्फ व्यंजन का मजा लेने जाते हैं हर जगह किटी पार्टी करने जाते हैं इससे राजनीति पर कोई असर नहीं पड़ने वाला आएंगे तो मोदी ही छाएंगे तो मोदी ही…. देश के प्रधानमंत्री फिर से नरेंद्र मोदी ही बनेंगे, साथ ही उन्होंने डीएमके नेता के द्वारा विवादित बयान पर भी कहा कि बिहार के लोग काफी गुणी होते हैं वह हर क्षेत्र में अब्बल होते हैं उन्हें कोई दवा कर नहीं रख सकता।

Join us on:

Leave a Comment