रिपोर्ट – ऋषिकेश कुमार!
नालंदा -बिहारशरीफ के द्वारिका नगर स्थित आर्दश इंटरनेशनल में क्रिसमस के मौके पर विज्ञान प्रदर्शनी सह बाल मेला का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उदघाटन पूर्व विधायक ई सुनील कुमार और अस्थावां विधायक डॉक्टर जितेंद्र कुमार के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस कार्यक्रम में प्रथम से लेकर दसवीं कक्षा तक के विज्ञान एवं वाणिज्य के विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर आधारित विभिन्न प्रोजेक्ट बनाए तथा कला की प्रदर्शनी की। इन प्रोजेक्टों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए। बच्चों के बनाए हुए इन प्रोजेक्टों को देखकर सभी आश्चर्यचकित थे।
बाइट। ई सुनील राष्ट्रीय महासचिव जदयू
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




