शहीद चंदन की परिजनो की मदद के लिए आगे आए समाज सेवी,एक लाख का चेक परिजनों को सौंपा चेक!

SHARE:

रिपोर्ट :- मनोज कुमार


जम्मू के राजौरी इलाके की पूंछ सेक्टर में लोहा लेते चार जवान शहीद हो गए थे,जिसमे एक नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के नारोमुरार गांव मौलेशवर सिंह के तीन बेटे में मंझले बेटे सेना की जवान चंदन ने आतंकी से लोहा लेते अपनी शहादत दे डाली है।शहीद चंदन की शव को लाने के लिए काफी हयतौबा बाद रक्षा मंत्रालय की पहल पर सोमवार की देर शाम पार्थिव शव नवादा पहुंची है। लेकिन दुख की बात है शहीद चंदन की एक सपना था झोपड़ीनुमा घर को पक्का बनाने की लेकिन वह एक अधूरा ही रह गया है। उनके परिजन ने बताया की पूरे देश की लोगो इस दुखद घटना को जान रहे है लेकिन बिहार की मुखिया सहित किसी नुमाइंदे को पांच दिन बाद भी याद नहीं आया है। जिसका शाहिद के पिता को काफी मलाल है।लेकिन जिले के समाज सेवी तथा शिक्षाविद अनुज कुमार ने परिजनो की दुर्दशा देख एक लाख की चेक पिता की हाथो प्रदान किया है,चेक देते हुए बताया कि शहीद के परिजनों को यथासंभव मदद की बात कही है। शिक्षाविद डॉ अनुज कुमार ने शहीद के पिता से मिलकर ढाढस देते हुए कहा की आप पर जिला को गर्व है जिनके पुत्र आतंकी से लोहा लेते अपनी शहादत दे दिया लेकिन हार नही माना,लेकिन दुख है आपने एक बेटा खोया है। जानकारी के अनुसार शहीद चंदन मरते दम तक आंतकीयो से लोहा लेते रहा,जब मैगजीन से गोली खतम होने पर ही आंतकियो की गोली से अपनी शहादत दिया है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें