रिपोर्ट- रवि शंकर अमित!
आज देशभर में भाजपा सुशासन दिवस मना रही है, दरअसल आज भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई जी की जयंती है, इस अवसर पर भाजपा देशभर में अटल जी की जयंती को सुशासन दिवस के रूपए मनाती है, उक्त बातें भाजपा नेताओं ने कही!
इसी कड़ी में संगठन जिला बाढ़ में भाजपा कई स्थानों पर अटल जी की जयंती मना रही है! मोकामा में अटल जी की जयंती पर भाजपा नेताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए, अलग अलग अंदाज में अपने उदगार प्रकट किए!
वहीं मोकामा के हाथीदह में आयोजित जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राजयसभा सांसद शम्भु शरण पटेल पहुँचे और कार्यकर्त्ताओ संग अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित किया!
संगठन जिला बाढ़ से और प्रदेश भाजपा के कई नेता इस कार्यक्रम में उपस्थिति रहे! मुंगेर लोकसभा के संयोजक संजय कुमार, लखीसराय जिले के प्रभारी मुखिया शैलेन्द्र प्रसाद, वरिष्ठ भाजपा नेता नलिनी रंजन शर्मा उर्फ़ ललन सिंह, मुखिया संघ अध्यक्ष और हाथीदह के मुखिया शशि शंकर शर्मा,नीलेश कुमार पवन,मंडल अध्यक्ष अविनाश कुमार चंदन, उपाध्यक्ष रामप्रकाश शर्मा,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रौशन कुमार, महामंत्री सुधाकर कुमार,युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष माधव कुमार, वरिष्ठ भाजपा नेता दिलीप कुमार टुनटुन, पंकज कुमार व प्रिंस समेत दर्जनों नेताओं कार्यकर्त्ताओ ने अटल जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किया!
बाइट :- 1to 5 भाजपा नेता




