नेहा कुमारी सिटी रिपोर्टर
बेगूसराय में ग्रामोद्योग विकास योजना के अंतर्गत ग्रामीण अभियंत्रिक तथा तकनीकी आधारित उद्योग अंतर्गत 20 दिवसीय बेस्ट फूड क्राफ्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन चाणक्य नगर बेगूसराय में आयोजित किया गया | एमएसएमई मंत्रालय भारत सरकार अंतर्गत केवीआईसी बिहार के प्रशिक्षण नोडल पदाधिकारी शंकर शाह ने कहा कि ग्रामीण स्तर के तकनीकी श्रमिकों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए आयोग के द्वारा चलाई गई प्रशिक्षण को प्राप्त कर प्रशिक्षणार्थी अपने जीवन में मजबूती प्रदान करेंगे वह कुशल कामगार अपने जीवन में अपनी पहचान को मजबूती प्रदान करेंगे आयोग के द्वारा इलेक्ट्रीशियन ,कुंभकार, वेस्ट वुड, टर्न वुड, प्लंबर, चर्मकार इत्यादि का प्रशिक्षण विभिन्न जिलों में अलग-अलग दिया जा रहा है ग्रामीण क्षेत्र आर्थिक रूप से मजबूत हो तभी एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण हो सकता है और लोगों में खुशहाली आएगी ।भारत में श्रमिकों की आबादी अत्याधिक है उन्होंने कहा कि श्रमिकों को प्रशिक्षण के साथ-साथ टूल किट की सहायता से उसे उद्योग को फिर से नई दिशा प्रदान की जाएगी । नागरिक कल्याण संस्थान के सचिव संजय गौतम ने कहा कि भारत के संस्कृतिक में पारंपरिक उद्योग की जगह अब तकनीकी उद्योग ने ले ली है जिस कारण हर हाथ को काम उपलब्ध नहीं हो पा रही है भारत की बढ़ती जनसंख्या और बेरोजगारी को रोकने का एकमात्र रास्ता है कि गांव के पारंपरिक उद्योगों को फिर से विस्तार पूर्वक बढ़ाया जाए हर हाथ को काम और हर पेट को रोटी व्यक्ति की पहली जरूरत है इसे दिए बिना हमें किसी तरह की बात करनी बेमानी होगी देश की जनता अब भाषण को नहीं अब जो उनके राशन व्यवस्था करें उनको पसंद करती है । युवा नेता धर्मवीर ने कहा कि हमारे पारंपरिक काम के साथ हमारी पहचान भी समाप्त हो रही है और बेरोजगारी का सबसे बड़ा कारण यह भी है यह प्रशिक्षण ग्रामीण लोगों को रोजगार के साथ-साथ व्यापार का अवसर भी प्रदान करेगी ,आयोग का यह पहल इस दिशा में बहुत ही सराहनीय है प्प्रशिक्षणार्थी प्रशिक्षण प्राप्त करके कुशल रोजगार की तरफ अग्रसर होंगे । विश्वजीत सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त कुशल कारीगरों को सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाती है जो उनके जीवन यापन में बहुत ही मददगार साबित होता है कार्यक्रम में केवीआईसी सहायक सुमित कुमार , जेपी सेनानी के अध्यक्ष राजेंद्र महतो, दलित समाज के नेता रामविलास महतो, कोलकाता से वेस्ट वुड क्राफ्ट के प्रशिक्षक राहुल कुमार,रंजीत कुमार सहित बेगूसराय जिले के विभिन्न प्रखंडों से प्रशिक्षण आरती उपस्थित थे ।




