रिपोर्ट – संतोष तिवारी
राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक के जोनल कार्यालय,मुजफ्फरपुर के उप महाप्रबंधक रंजन कुमार नायक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि किसानो की समृद्धि के लिए भारत सरकार और स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने कई योजना के माध्यम से लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है जिसमें किसानों को केसीसी योजना, इन्वेस्टमेंट क्रेडिट योजना ,एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड और PMFME के तहत लोन किसानों को दिया जा रहा है।
मुजफ्फरपुर स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया जोनल कार्यालय के अंतर्गत उत्तर बिहार के 10 जिलों के 300 ब्रांच से किसानों को प्रोत्साहन देने के लिए अब तक 93 हज़ार किसानों को केसीसी लोन 680 करोड़ का दिया गया है साथ ही PMFME के तहत 536 किसानों को 30 करोड़ का लोन दिया गया है।
बाइट:रंजन कुमार नायक,
उप महाप्रबंधक,स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया,जोनल कार्यालय, मुजफ्फरपुर




