रिपोर्ट – अमित कुमार
शिक्षक भर्ती परीक्षा के दूसरे चरण के कक्षा 6 टू 8 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है।
मैथ्स और साइंस विषय का रिजल्ट जारी किया गया है। 11359 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए है।
7 दिसंबर को आयोजित विद्यालय अध्यापक नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा के आधार पर आयोग निम्नांकित कुल 38 उम्मीदवारों को BC-EBC WELFARE DEPT और SC-ST WELFARE DEPT के प्रधानाध्यापक पद के लिए सफल घोषित करता है।
7 दिसंबर को आयोजित विद्यालय अध्यापक नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा के आधार पर पिछड़ा वर्ग और अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के वर्ग 9-10 एवं अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के वर्ग 6-10 के लिए आयोग ने कुल 60 उम्मीदवारों को संगीत / कला विषय में सफल घोषित किया है।




