बेगूसराय तेघरा थाना क्षेत्र में पुलीस ने किया भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद

SHARE:

नेहा कुमारी की रिपोर्ट

बेगूसराय में शराबबंदी के बाद भी लगातार शराब माफिया के द्वारा विदेशी शराब मंगाया जा रहा है और नए साल के जश्न के लिए विदेशी शराब की तस्करी की जा रही है। दरअसल बेगूसराय में नये साल के जश्न को लेकर शराब की तस्करी लगातार जारी है तो वहीं दूसरी और पुलिस भी शराब माफिया पर नकेल कसने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। इसी कड़ी में बेगुसराय तेघरा थाना पुलिस ने ग्शती के दौरान दो बोरा और एक बैग में रखें करीब 46 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। आपको बताते चले की तेघड़ा थाना पुलिस जब एन एच 28 पर तेघड़ा चौक के पास गस्ती कर रही थी तभी दो शराब तस्कर बोर में टेट्रा पैक शराब लेकर जा रहा था , जब पुलिस ने उसे रोकने के लिए बोला तो शराब तस्कर शराब का बोरा और बैग फेंक कर फरार हो गया। तेघड़ा थाना पुलिस ने दो बोरा और एक बैग को जब्त कर लिया और थाना पर लाकर उसकी जांच की गई तो उसे टेट्रा पैक विदेशी शराब बरामद किया गया। फिलहाल तेघरा थाना पुलिस अज्ञात शराब तस्करों पर मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है लेकिन शराबबंदी के बीच लगातार शराब तस्करों के द्वारा शराब की तस्करी की जा रही है जो पुलिस के शराब बंदी की पोल खोल रही है।

Join us on:

Leave a Comment