रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार
जमुई बीए पार्ट वन की परीक्षा देने जा रहे छात्र को ट्रक ने कुचला मौके पर हुई मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस
जमुई बीए पार्ट वन की परीक्षा देने जा रहे एक छात्र को टाउन थाना क्षेत्र महिसौड़ी-अतिथि पैलेस मुख्य मार्ग स्थित शगुन वाटिका के पास तेज रफ्तार ट्रक कुचल दिया। जिससे छात्र की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं घटना में एक अन्य छात्र बाल बाल बच गए। घटना की जानकारी मिलने पर टाउन थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक छात्र की पहचान लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के चिंबेरिया गांव निवासी सुनील यादव का 20 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई है। वहीं घटना में घायल हुए छात्र उसी गांव के भारत यादव के पुत्र चंदन कुमार के रूप में हुई है बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह नीतीश और चंदन बाइक पर सवार होकर धनराज सिंह कॉलेज सिकंदरा में बीए पार्ट वन का परीक्षा देने जा रहा था. इस दौरान में महिसौड़ी-अतिथि पैलेस मुख्य मार्ग स्थित शगुन वाटिका के पास पहुंचते ही युवक का बाइक एक मैजिक वाहन से आपने सामने की टक्कर हो गई. जिसमें दोनों युवक सड़क पर गिर गया तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने नीतीश को कुचल दिया.जिससे नीतीश की मौके पर ही मौत हो गई. हालांकि संयोग था कि चंदन को कुछ नहीं हुआ और वह बाल बाल बच गए. स्थानीय लोगों के अनुसार घटना के वक्त मैजिक वाहन की टक्कर से नीतीश और चंदन दोनों ट्रक के नीचे आ गया था. जिसमें नीतीश का सिर ट्रक का चका के निचे चला गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि चंदन ट्रक के बीचो-बीच सड़क पर लेटा रहा जिसके कारण उसकी जान बच गई इधर घटना के बाद स्थानीय थाना की पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया साथ ही मामले की छानबीन में जुट गई है.घटना के संबंध में टाउन थाना अध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी ने बताया कि परीक्षा देने जा रहे एक छात्रा को ट्रक द्वारा कुचल देने की सूचना मिली है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है साथ ही मामले की जांच की जा रही.
Byte 01 मृतक के परिजन




