मुजफ्फरपुर- सांसदों के निलंबन के खिलाफ राजद का जोरदार प्रदर्शन!

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष तिवारी

बिहार /मुजफ्फरपुर

बिहार के मुजफ्फरपुर में महागठबंधन में शामिल सभी दलों के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार धरना और प्रर्दशन किया साथ ही मोदी सरकार के खिलाफ नारे बाजी करते दिखे ….. पिछले दिनों एनडीए सरकार के द्वारा महागठबंधन में शामिल 141 सांसदों के निलंबन का विरोध अब जिला मुख्यालयों पर दिखने लगा है और राजनीतिक गलियारों में मोदी सरकार के खिलाफ विरोध के स्वर गूंज रही है .. 141 सांसदों के निलंबन के विरोध में महागठबंधन के नेताओं के द्वारा मुजफ्फरपुर में विरोध मार्च निकाला यह विरोध मार्च शहर में घूम-घूम कर डीएम कार्यालय पहुंचकर जिला अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। विरोध प्रदर्शन करते हुए कॉंग्रेस , जदयू , राजद और कम्युनिस्ट पार्टी के जिलाध्यक्षों के साथ महागठबंधन के विधायक भी इस विरोध प्रदर्शन में नारे बाजी कर रहे थे और केंद्र के सरकार को उखाड़ फेंकने का आवाज़ बुलंद कर रहे थे …..

Join us on:

Leave a Comment