बेगूसराय खेलने के दौरान पानी भरे गड्ढे में डूबने से हुई बच्चे की मौत, परिजन में मचा कोहराम!

SHARE:

नेहा कुमारी की रिपोर्ट

बेगूसराय से बड़ी खबर आ रही है। एक नाबालिक छात्र खेलने के दौरान गड्ढे की पानी में फिसल कर चला गया जिससे डूबने से बच्चे की मौत हो गई है। दरअसल बेगुसराय फुलवरिया थाना क्षेत्र के बारो में दो दिन पूर्व खेलने के दौरान पानी में डूबे बच्चे का शव गुरुवार को बरामद पुलीस ने गया है। शव मिलने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की छानबीन में जुट है। मृतक की पहचान 11 वर्षीय अंकित कुमार के रूप में की गई है। घटना के संबंध में मृतक के दादा दयानंद पोद्दार ने बताया कि बारो बाजार के फूलो चौक निवासी स्वर्गीय उमेश पोद्दार का 11 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार 19 दिसंबर की सुबह घर में खाना खाकर आसपास ही खेल रहा था। और आवाज से दिव्यांग अंकित खेलने के दौरान बगल के गड्ढे में डूब गया। दो दिन से उसकी काफी तलाश की जा रही थी, लेकिन कुछ पता नहीं चला। गुरुवार की सुबह जब खोजबीन के दौरान लोगों में गड्ढे में देखा तो पानी में शव दिखा। इसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से शव को निकल गया।सूचना मिलते ही फुलवरिया थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगुसराय भेज दिया है। इधर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है अंकित के पिता की कुछ दिन पहले ही मौत हो चुकी थी। दो भाई में छोटे अंकित की मौत से एक बार फिर लोग सदमे डाल दीया हैं।

Join us on:

Leave a Comment