जानवर को बचाने में पेड़ से टकराई स्कार्पियो,3 दोस्तों की मौत!

SHARE:

रिपोर्ट/ मनोज कुमार/


रफ्तार का कहर: बेजुबान को बचाने में हादसे का शिकार हुई स्कार्पियो, पार्टी से लौट रहे 3 दोस्तों की मौत
बिहार के नवादा में हुए इस हादसे के बाद परिजनों ने बताया कि सभी दोस्त एक साथ निमंत्रण में रजौली गए थे. वहां से लौटने के क्रम में यह घटना हुई है. इस घटना के बाद परिवारवालों में कोहराम मच गया.जानकारी के अनुसार बिहार के नवादा से है जहां सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गई जबकि दो युवक गंभीर रूप से इस हादसे में घायल हो गए हैं. हादसा नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र स्थित रजौली सिरदला मोड़ के बैरिया मोड़ के समीप हुआ जहां स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो जाने के कारण पेड़ में जा टकराई, जिससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हैं
परिजनों के अनुसार वाहन चलाते समय सड़क पर अचानक नीलगाय आ गया जिसे बचाने के क्रम में वाहन ने पेड़ में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे यह घटना हुई. मृतकों की पहचान नरहट थाना अंतर्गत खनवां गांव निवासी स्व संजय सिंह के पुत्र विवेक कुमार और मनोज सिंह के पुत्र रोशन कुमार के रूप में हुई है जबकि तीसरा युवक सिरदला के नरौली गांव निवासी संजय सिंह के पुत्र चंदन कुमार के रूप में हुई है. इस हादसे में खनवां गांव के गोपाल कुमार और राहुल कुमार घायल हैं, जिनका निजी क्लिनिक में इलाज जारी है.
बाइट/मुरारी सिंह,मुखिया प्रतिनिधि नरौली गांव।
बाइट/नीतू सिंह/विधायक कांग्रेस।

Join us on:

Leave a Comment