रिपोर्ट :- अमित कुमार
:- सीतामढी के रूनीसैदपुर प्रखंड के उत्कर्मित मध्य विद्यालय बगाही में बच्चो के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार मैट्रिक के छात्र के 2024 में होने वाले परीक्षा का फार्म स्कूल नही भरा गया है।जबकि फॉर्म भरने को लेकर छात्रों से शुल्क तक वसूल कर ली गई बाबजूद परीक्षा सर पर होने के बाद बच्चो का एडमिट कार्ड नही आया जिसके बाद छात्र और अभिभावकों के द्वारा स्कूल परिसर में जमकर हंगामा किया गया और स्कूल में तालाबंदी कर दी गई है ।बताया जाता है की कुल 67 एसे बच्चे है जिनका एडमिट कार्ड नही आया है ।एडमिट कार्ड से वंचित छात्र अपने भविष्य को लेकर परेशान दिख रहे है वही इस मामले पर सीतामढ़ी के जिला शिक्षा पदाधिकारी कैमरे के समाने कुछ भी बोलने से साफ इंकार कर रहे है ।
बाइट :- छात्र।




