कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर। ज्वेलर्स की दुकान में सेंधमारी कर लाखो का आभूषण चुराकर चोर ले गए। यह घटना कैमुर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र की बताई जाती है। दुर्गावती थाना क्षेत्र के कर्मनाशा बाजार की बताई जाती है। कर्मनाशा बाजार में चोरों ने एक ज्वेलर्स की दुकान में सेंधमारी कर लाखो का आभूषण चुराकर ले गए। यह दुकान सैयदराजा चंदौली निवासी संजय सेठ की बताई जाती है। इधर गुरुवार की सुबह इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच किया। घटना के बाद इसकी लिखित शिकायत पीड़ित ने थाने में किया। जिसके बाद पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुट गई।




