सीवान- मैरवा में लूट करने आए अपराधियों ने वेस्टर्न यूनियन के संचालक को मार दी गोली!

SHARE:

रिपोर्ट:- प्रमोद कुमार!

(सीवान) मैरवा में लूट करने आए अपराधियों ने वेस्टर्न यूनियन के संचालक को गोली मारकर घायल कर दिया है। घटना जिला के मैरवा थाना क्षेत्र के मैरवा नगर स्थित मैरवा धाम की है। गोलीबारी में घायल मैरवा नगर के शिवपुर मठिया निवासी ऋषि जायसवाल है। ऋषि जयसवाल ने बताया कि वह मैरवा धाम स्थित वेस्टर्न यूनियन का संचालन करता है। आज जैसे ही अपने दुकान पर पहुंचे तभी सुबह करीब 9:00 बजे एक बाइक पर सवार तीन की संख्या में नकाबपोश अपराधी पहुंचे। अपराधियों ने कहा कि उन्हें आधार कार्ड से पैसा निकालना है। ऋषि अपना दुकान खोलने के लिए जैसे ही शटर का ताला खोलने के लिए झुके तभी अपराधियों ने ऋषि का बैग और मोबाइल छीनना शुरू कर दिया। इस दौरान ऋषि ने जब विरोध किया तो अपराधियों ने ऋषि के ऊपर गोली चल दिया और मोबाइल छीनकर वहां से फरार हो गए। ऋषि ने बताया कि अपराधी मोबाइल लेकर चले गए। ऋषि के दाहिने जांघ में गोली लगी है। वहीं घटना के बाद अपराधी सीवान के तरफ भाग निकले। इधर स्थानीय लोगों ने घायल ऋषि को आनन-फानन में मैरवा के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर स्थिति गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए सीवान रेफर कर दिया है।
इधर सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची मैरवा पुलिस पूरे मामले की छानबीन करना शुरू कर दिया है। घटनास्थल से गोली का खोखा भी बरामद हुआ है।

Join us on:

Leave a Comment