कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर। काम कर घर लौट रहे एक 35 वर्षीय युवक के गायब होने का मामला सामने आया है। गायब हुआ गायब युवक पजराव गांव के स्वर्गीय प्रभाकर सिंह का लगभग 35 वर्षीय पुत्र मुकेश सिंह है। यह घटना कैमूर जिले के नुआव थाना क्षेत्र के पजराव गांव की बताई जाती है। इस मामले में गायब हुए युवक के बड़े भाई अशोक सिंह ने थाने में पहुंचकर लापता होने के संबंध में आवेदन दिया है। दिए गए आवेदन में बताया है कि भाई ईट भट्ठे से काम कर घर को निकला था। लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। इसके बाद युवक की काफी खोजबीन की गई। काफी खोजबीन के बाद जब युवक का पता नहीं चला। तो थाने में पहुंचकर आवेदन दिया गया और बरामदगी की गुहार पुलिस से लगाई गई। इधर पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।




