एसएन सिन्हा कॉलेज के प्रांगण में दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन!

SHARE:

रिपोर्ट- पंकज कुमार!

जहानाबाद में खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शहर के एसएन सिन्हा कॉलेज के प्रांगण में दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य ने नारियल फोड़कर कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।मगध विश्वविद्यालय अंतर्गत इंटर महाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के तहत आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में मगध विश्वविद्यालय के गया,औरंगाबाद एवं जहानाबाद समेत पांच कॉलेज के 80 महिला एवं पुरुष प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। आयोजित इस कुश्ती प्रतियोगिता में सबसे पहले गया कॉलेज गया और औरंगाबाद कॉलेज के प्रतिभागियों ने कुश्ती लड़ा। जबकि सेकेंड फेज में एसएन सिन्हा कॉलेज और गया कॉलेज के महिला खिलाड़ियों ने कुश्ती में प्रदर्शन किया। इस मौके पर एसएन सिन्हा कॉलेज के प्राचार्य प्रो0 अरुण कुमार रजक ने बताया कि मगध विश्वविद्यालय के पांच कॉलेजों की टीमें यहां भाग ले रही हैं। मुख्य रूप से गया, औरंगाबाद और जहानाबाद जिला की टीमें कुश्ती प्रतियोगिता में शामिल हुई है। इसलिये इसमें नॉकआउट सिस्टम रखा गया है। जो टीमें हारती चली जाएंगी, वह इस प्रतियोगिता से बाहर होगी। अंत में 2 टीमें फाइनल का मुकाबला करेगी। उसमें विजयी होने वाली टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इधर कॉलेज के कोच ने बताया कि मगध विश्वविद्यालय अंतर्गत इंटर महाविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता हो रही है। जिसमें मगध यूनवर्सिटी के पांच कॉलेज के 80 छात्र छात्रएं भाग लेने पहुंची है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर कॉलेज के तमाम शिक्षक एवं खेल विभाग से जुड़े लोग शामिल हैं। हमने खिलाड़ियों को का उत्साहवर्धन किया है। ताकि वे जीतकर अपने-अपने कॉलेज का नाम रोशन करें। खिलाड़ियों को चाहिए कि खेल को खेल की भावना से खेले और अपने जीवन के लक्ष्य को प्राप्त करें।
Byte – प्रो0 अरुण कुमार रजक,प्रिंसिपल, एसएन सिन्हा कॉलेज,जहानाबाद
मनीष कुमार,कोच

Join us on:

Leave a Comment