रिपोर्ट – पंकज कुमार
बड़ी खबर जहानाबाद से जहां बच्चों के विवाद में दो पक्ष आपस मे भीड़ गए और लाठी डंडे एवं कुल्हाड़ी से जमकर मारपीट की। इस घटना में एक पक्ष से पिता पुत्र समेत चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना परस बिगहा थाना क्षेत्र के जोलह बिगहा गांव की है। घायल परिवार ने बताया कि घर के दरवाजे के पास बच्चे खेल रहे थे तभी बच्चे खेलते खेलते पड़ोसी के घर पर पत्थर फेंक दिया जिसके कारण पड़ोसी आज बाबुला हो गए। और गाली गलौज करने लगे। जब हम लोगों ने मना किया तो उन लोगों द्वारा लाठी डंडे एवं कुल्हाड़ी से मार कर चार लोगों को घायल कर दिया। घटना के बाद आनन फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पिता-पुत्र की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल युवक ने बताया कि जिन लोगों द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है वह लोग दबंग प्रवृत्ति के हैं और अधिक संख्या में होने के कारण हम लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। इधर घटना की सूचना पुलिस को दी गयी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन करने में जुटी है।
Byte – समेन्द्र कुमार,घायल युवक
घायल के परिजन




