रिपोर्ट- मो.मुर्शिद!
अररिया – देखते देखते जुट लदा ट्रक धु धु कर जल गया और लाखों का नुकसान होगया। दरअसल अररिया के कुर्साकांटा-कुआड़ी पीडब्ल्यूडी सड़क के शीशाबाड़ी कटफर मोड़ के समीप सोमवार की देर संध्या सड़क किनारे जूट लदी ट्रक हाई वोल्टेज तार के चपेट में आ गई। बिजली के तार की चपेट में आने से ट्रक में आग लग गई। देखते-देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। ट्रक का चालक व खलासी किसी तरह ट्रक से नीचे कूदकर अपनी-अपनी जान बचाया। ड्राइवर और खलासी के हल्ला करने पर ग्रामीण जमा हुए। ग्रामीणों के लाख प्रयास के बावजूद ट्रक को जलने से बचाया नहीं जा सका। ट्रक कुआड़ी निवासी व्यवसाई मो. एकलाक की है। इस घटना में पचास लाख से अधिक रुपये की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है। ट्रक लोड। कर बाहर जाने वाला था। घटना की सूचना मिलते ही कुआड़ी ओपी अध्यक्ष रौशन कुमार सिंह सदलबल घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस व ग्रामीणों के काफ़ी मस्सकत के बाद आग पर किसी तरह काबू पाया। हालांकि बाद में दमकल की गाड़ी भी पहुंची लेकिन तबतक आग को ग्रामीणों ने बुझा दिया था।




