अररिया – बिजली के चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत!

SHARE:

रिपोर्ट- मो.मुर्शिद!

अररिया – बिजली का करेंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत होगई है। उपेंद्र पासवान घटना के समय अपने घर के बरामदे में बैठा हुआ था। घटना भरगामा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमरबनी वार्ड नंबर 5 की है। जहां बिजली के तार के संपर्क में आ जाने से एक युवक की मौत हो गई। जैसे ही घटना घटी आसपास के ग्रामीणों ने इसकी सूचना भरगामा थाना को दी। सूचना मिलते ही थाना से पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची और
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल पहुंचाया। मृतक के
परिजन ने बताया कि युवक उपेंद्र पासवान अपने घर के बरामदे पर बैठा हुआ था, तभी बिजली मीटर के तार में हाई वोल्टेज करेंट आ गई जिससे तार टूट कर युवक के शरीर पर गिर गया। जिससे वह करेंट के चपेट में आ जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए अस्पताल में लाया गया जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
बाइट – मृतक का रिश्तेदार।

Join us on:

Leave a Comment