:- रवि शंकर अमित!
मोकामा थाना ने भारी मात्रा में विभिन्न प्रकार के विदेशी शराबो की खेप के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है!
थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अनिल पांडेय ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया की मोकामा थाना द्वारा गठित एक स्पेशल टीम द्वारा नशे के कारोबार पर लगाम लगाने की कावायद लगातार की जा रही है, इसी क्रम में ट्रेन से हो रही शराब तस्करी की गुप्त सूचना पुलिस को मिली, इंस्पेक्टर अनिल पांडेय ने वरिय पदाधिकारियों को सूचित करते हुए स्पेशल टीम को मोकामा स्टेशन से शराब की खेप ले जा रहे उक्त तस्कर की गिरफ्तारी के निर्देश दिए!
स्पेशल टीम ने मोकामा घाट के महावीर स्थान के पास से शराब की खेप समेत कुख्यात शराब तस्कर राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया!
गिरफ्तार तस्कर के पास से एक बाइक भी जब्त की गई है, वहीं महंगे विदेशी ब्रांडो के 35 बोतल विदेशी शराब और 46 टेट्रा पैक भी जब्त कर लिया है!
Byte :- इंस्पेक्टर अनिल पांडेय, SHO




