रिपोर्ट- प्रमोद कुमार!
खबर सीवान से जहा युवक युवती का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है जिससे इलाके मे सनसनी फैल गई। युवक और युवती का शव सड़क किनारे पेड़ से लटका हुआ मिला है।युवक की मां ने प्रेम प्रसंग में हत्या करने का युवती के परिजनों पर आरोप लगाया है।युवक और युवती दो दिन पहले घर से बाहर निकले थे और आज दोनों का शव बरामद किया गया हैं।युवक की मा ने बताया की इन दोनों का 4 वर्षो से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे और दोनों शादी करना चाहते थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।युवक और युवती का शव मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सरसर गांव के समीप पेड़ से लटका हुआ बरामद किया गया।युवक एव युवती नौतन थाना क्षेत्र के गंभीरपुर के रहने वाले थे।।हालांकि युवक का परिवार करीब 2 साल से सरसर गांव में नया मकान बनाकर रहता हैं।बताया जा रहा है कि युवक विदेश में रहकर काम करता था।जिसका गांव के ही एक युवती से करीब 4 वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।फिलहाल पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं पुलिस पूरे घटना की जांच में जुटी हुई है पुलिस हत्या या आत्महत्या साहित अन्य बिंदुओं से जांच में जुट गई है।




