बेगूसराय कुख्यात अपराधी रौशन कुमार भारी मात्रा में हथियार,कारतूस और गांजा के साथ गिरफ्तार!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय पुलिस ने कुख्यात अपराधी रौशन कुमार को भारी मात्रा में हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके पास से तीन पिस्तौल और कारतूस और 4 किलो गांजा बरामद किया है। रौशन कुमार हत्या के मामले में एक साल से जेल में बंद था जो करीब एक माह पहले ही जेल से बाहर निकला था जिसके बाद से फिर से अपराध की दुनिया में शामिल हो गया था। दरअसल बछवाड़ा थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि NH-28 सुल्तान पुल रसीदपुर के पास कुख्यात अपराधी रौशन कुमार ऊर्फ राणा किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए जा रहा है इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर रोशन कुमार को गिरफ्तार किया जिसके पास से पुलिस ने 01 कट्टा, 01 पिस्टल, 09 कारतूस एवं 4 kg गांजा के साथ गिरफ्तार। रौशन पिछले वर्ष कपड़ा व्यवसायी की हत्या केस में एक साल से जेल में था। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि जेल से निकलने के बाद रौशन कुमार फतेह बाजार में व्यवसाईयों से रंगदारी की मांग करने लगा था और कई व्यवसाईयों से रंगदारी लसूल भी ली थी लेकिन पुलिस जेल से निकलने वाले सभी बदमाशों पर निगरानी रख रही है इसी निगरानी के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि रोशन रंगदारी वसुल रहा है जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी की गई है।
बाइट- योगेंद्र कुमार, एसपी बेगूसराय

Join us on:

Leave a Comment