रिपोर्ट–राजीव -रंजन ।
शकरपुरा गांव में देर रात घर में सोए माता-पिता एवं पुत्र को अपराधियों ने सर में गोली मारकर कर दी हत्या जांच में जुटी पुलिस ।
मधेपुरा में बेख़ौफ़ अपराधियों ने पुलिसिंग व्यवस्था को चुनोती देते हुए एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मार कर निर्मम हत्या कर दी, हत्या की खबर से जहां पुलिस की कार्यशैली पर लोग सवाल उठा रहे हैं, वहीं जिले में एकबार फिर से भय का माहौल उत्पन्न हो गया है। बात दें कि मधेपुरा सदर थाना के भर्राही ओपी अंतर्गत स्थित सकरपुरा गांव में बीती देर रात्रि करीब 12 बजे घर में आग सेक रहे सूर्यनारायण साह 50 वर्ष पत्नी अनिता देवी 46 वर्ष और पुत्र प्रद्युमन साह 25 वर्ष की हत्या गोली मारकर अज्ञात अपराधियों ने कर दी।अहले सुबह जब घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी।इसके बाद मधेपुरा के एसपी राजेश कुमार भी दल बल के साथ घटनास्थल पहुँचे। उल्लेखनीय बात यह है कि घटना के कई घंटे बीत जाने के बाद भी अब तक न ही घटना के कारण और न ही हत्यारे का पता चल सका है,एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या से गांव में भय का माहौल उतपन्न हो गया है। एसपी ने भी स्वीकार किया कि फिलहाल हत्या के कारण का पता अभी तक नहीं चल सका है।मृतक के घर में फिलहाल कोई सदस्य नहीं बचे हैं दो पुत्री है जो ससुराल में है और एक पुत्र है वह भी मजदूरी करने दूसरे प्रदेश गया हुआ है। एसपी ने कहा कि घटना की गंभीरता को देखते हुए उच्चस्तरीय टीम का गठन कर दिया गया है, जल्द ही हत्यारोपी और हत्या के कारण का खुलासा कर गुरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी। बाइट 1=देवनारायण सह=मृतक सूर्यनारायण का भाई। बाइट=2=राजेश कुमार= एसपी मधेपुरा।




