महाराजा महाविद्यालय में 28 वा अंतर महाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन!

SHARE:

रिपोर्ट – आशुतोष पांडेय!

आज दिनांक 17-12-2023 को महाराजा महाविद्यालय में अंतर महाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन प्रारंभ हो गया, जो 17 से 19 दिसंबर तक चलेगा।
कार्यक्रम का उद्घाटन वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ शैलेंद्र कुमार चतुर्वेदी के द्वारा मशाल जलाकर किया गया।
अपने उद्घाटन वक्तव्य में कुलपति ने कहा कि वर्तमान समय में व्यक्तित्व को ऊंचा उठाने में खेल की प्रासंगिकता महत्वपूर्ण है। उन्होंने औपनिवेशिक काल में क्रिकेट व फुटबॉल की महत्ता की चर्चा की। इस आयोजन के दौरान उन्होंने खेलकूद संबंधी अपने विचार वहां उपस्थित शिक्षकों तथा छात्रों के साथ साझा किया। उन्होंने बताया कि किसी भी देश के विकास का मापदंड खेल ही होता है उन्होंने कहा कि प्राचीन समय में जो देश जितना विकसित होता था , वह खेल कूद में उतना ही गोल्ड मेडल जीत लेता था। क्योंकि उन देशों मे खेलकूद पर पर्याप्त ध्यान दिया जाता था उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान की भी यही स्थिति है आपको वैश्विक स्तर पर इसका आकलन करना चाहिए।
उन्होंने प्राचीन भारतीय व्यवस्था पर चर्चा करते हुए कहा कि प्राचीन समय में ग्रामीण इलाकों में कुश्ती हुआ करती थी और यह एक समृद्ध परंपरा का सूचक थी।
मार्च पास्ट परेड के दौरान उन्होंने महंत महादेवानंद महिला कॉलेज, आरा की छात्राओं की तारीफ की।खेलकूद में कुछ ही महाविद्यालयों की उपस्थिति रही। इससे कुलपति नाराज भी दिखे। उन्होंने वहां विश्वविद्यालय खेलकूद के प्रभारी पदाधिकारी से अनुपस्थित महाविद्यालय के प्राचार्यों से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश भी दिया।
इस अवसर पर महाराजा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ ओम प्रकाश राय ने समस्त आगंतुको तथा छात्र छात्राओं के प्रति सम्मान व्यक्त किया ।
महाराजा कॉलेज खेलकूद मैदान में उद्घाटन समारोह के अवसर पर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ रणविजय कुमार ने छात्रों/ छात्राओं का हौसला बढ़ाया।
सभा स्थल से बोलते हुए प्रति कुलपति ने वहां उपस्थित समस्त लोगों का आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर महाराजा कॉलेज खेलकूद प्रभारी जसवंत सिंह ने 800 मी दौड की घोषणा कर कार्यक्रम आरंभ करवाया।
इस अवसर पर कॉलेज के पूर्व प्राचार्य, डॉ कन्हैया बहादुर सिंन्हा, महाराजा कॉलेज के सभी शिक्षकगण कर्मचारी मौजूद थे

Join us on:

Leave a Comment