कैसन आदमी के हाथ में देश सुरक्षित रहतै, नितीश कुमार हाथ में जे नारद नियर घुमत हथिन?- मांझी!

SHARE:

रिपोर्ट – पंकज कुमार

– जहानाबाद में एक निजी कार्यक्रम में शिकारत करने आये पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने अपने संबोधन के दौरान सीएम नीतीश कुमार पर जमकर प्रहार किया। जीतन राम मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार घमंडिया गठबंधन मे नारद का मुंह लिए इधर उधर चलते रहते है। इनको अब कोई पूछने वाला नही है।इस दौरान मांझी ने एक नारद की कहानी भी सुनाई जिसमें नीतीश कुमार को बंदर करार दिया। नीतीश कुमार के द्वारा विधानसभा में तुम तडाक किये जाने पर जीतनराम मांझी ने कहा कि जब मुख्यमंत्री मुझे तुम तड़ाक कर रहे थे तो मुझे लगा कि उन्हें धर (पकड़)ही ले,लेकिन वहां विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक लोग थे इसलिए हम सब्र करके रह गए। श्री मांझी यही नही रुके उन्होंने नीतीश कुमार को पागल करार करते हुए कहा कि नीतीश कुमार कब क्या बोलेंगे यह पता नहीं है। उन्होंने कहा कि आरक्षण के मुद्दे पर जब विधानसभा में मै नीतीश कुमार के सामने सवाल किया तो नीतीश कुमार तुम तडाक पर उतर गए। मांझी ने कहा कि अगर नीतीश कुमार में थोड़ी सी भी इज्जत बची है तो उन्हें अपनी कुर्सी छोड़ देनी चाहिए इस्तीफा देनी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में कसीदा कढते हुए मांझी ने कहा कि प्रधानमंत्री भाई भतीजा बाद में नहीं बल्कि देश के विकास में विश्वास रखते हैं। उन्होंने जातीय सर्वे पर सवाल उठाते हुए जीतन राम मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार कुछ लोगों को उनके जात में ज्यादा दिखा रहे हैं जबकि अनुसूचित जाति को कम दिखाकर यह साबित करना चाहते हैं कि जिसकी जितनी है आबादी उसकी उतनी होगी हिस्सेदारी तो क्या अनुसूचित जाति के यहां ही बच्चे कम पैदा लेते है क्या ?? आगे उन्होंने कहा कि 1931 में अनुसूचित जाति की जनसंख्या 3% थी और फिलहाल जो जातीय सर्वे हुआ है उसमें अनुसूचित जाति को 3.7 प्रतिशत दिखाई गई है। नीतीश कुमार किसी भी जात जमात के नहीं हैं वह सिर्फ कुर्सी पर बने रहने के लिए सारा तिकड़म करते हैं।
Byte – जीतनराम मांझी, पूर्व सीएम,बिहार

Join us on:

Leave a Comment