औरंगाबाद शहर के गांधी मैदान में रविवार को वैश्य समागम का आयोजन किया जाएगा!

SHARE:

रिपोर्ट- रुपेश कुमार!

औरंगाबाद। वैश्य समाज के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक एवं बौद्धिक उत्थान को लेकर औरंगाबाद शहर के गांधी मैदान में रविवार को वैश्य समागम का आयोजन किया जा रहा है।समागम की सफलता को लेकर समाज के लोगों के द्वारा पिछले कई दिनों से मैराथन बैठक एवं जनसंपर्क अभियान चलाए जा रहे है ताकि समाज के लाखों लोगों इसमें अपनी उपस्थिति दर्ज कर इसका लाभ उठाएं।कार्यक्रम की तैयारी में जुटे जितेंद्र गुप्ता एवं रामजी गुप्ता ने बताया कि समागम की तैयारी पुरी कर ली गई है।

इस समागम के मुख्य अतिथि उद्योग मंत्री समीर महासेठ होंगे और सभी दुकानदार 17 दिसंबर को सिर्फ एक उद्देश्य ‘अपना दुकान,गांधी मैदान’ लेकर चल रहे है।17 दिसंबर को शहर की अधिकतर दुकानदार अपनी अपनी दुकानों को बंद कर गांधी मैदान में अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे।इसके लिए आज शाम को भी एक संपर्क यात्रा निकाल कर अन्य व्यवसायियों के घरों तक जाएंगे और उन्हें पूरे परिवार के साथ आमंत्रित करेंगे। . बाईट जितेन्द्र गुप्ता बाईट रामजी गुप्ता

Join us on:

Leave a Comment