रिपोर्ट :- अमित कुमार
सीतामढ़ी :- अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी को होना है इसको लेकर पुरे देश में उत्साह का माहौल है।इसी बीच श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र से पूजित अक्षत कलश के साथ श्री राम लाल के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निमंत्रण सीतामढ़ी पहुंचा इस दौरान सीतामढ़ी शहर के गौशाला चौक, जानकी स्थान समेत विभिन्न चौक चौराहा पर स्वागत किया गया इस दौरान लोगों की अपार श्रद्धा देखने को मिली, लोग कलश को अपने सिर पर रखकर खुद को भाग्यशाली मान रहे थे अयोध्या से भगवान राम के ससुराल यानी माता सीता के जन्मस्थली सीतामढ़ी में लोगों को प्राण प्रतिष्ठा और उद्घाटन समारोह में शामिल होने को लेकर निमंत्रण लिए अयोध्या से यह अक्षत कलश पुजारी के समूह के साथ सीतामढ़ी पहुंची है। तो इस समारोह का उद्घाटन पीएम मोदी के हाथ होना है और इस समारोह में बड़े-बड़े पुजारी शीर्ष नेताओं के अलावा भगवान राम के ससुराल यानी सीतामढ़ी से भी लोग शामिल होंगे।




