सिवान- महराजगंज में नवनिर्मित स्टेशन भवन का सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने किया उद्घाटन!

SHARE:

रिपोर्ट – प्रमोद कुमार!

महाराजगंज में नवनिर्मित स्टेशन भवन का उद्घाटन
महाराजगंज (सिवान) आज महाराजगंज रेलवे स्टेशन एवं नवनिर्मित भवन का उद्घाटन महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने किया लगभग 9 करोड रुपए की लागत से बने इस भवन के उद्घाटन समारोह में बोलते हुए सांसद सिग्रीवाल ने कहा कि इस नवनिर्मित भवन के उद्घाटन होने के बाद यहां से यात्रा करने वाली यात्रियों को काफी सुविधा प्राप्त होगी। इससे स्टेशन पर खूबसूरत सर्कुलेटिंग एरिया के साथ-साथ पार्क की व्यवस्था की गई है ताकि यहां आने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि महाराजगंज पहले हाल्ट स्टेशन था अब यह क्रॉसिंग स्टेशन बन गया है। जिससे यात्रियों को और सहूलियत मिलेगी सिग्रीवाल ने लोगों को बताया कि अभी प्लेटफार्म नंबर 1 को विकसित किया गया है। शीघ्र ही प्लेटफार्म नंबर 2 को विकसित किया जायेगा। ताकि एक नंबर पर रेक पॉइन्ट की व्यवस्था हो सके। इस मौके पर सांसद ने प्लेटफार्म एव नवनिर्मित भवन का फीता काटकर उदघाटन किया। उदघाटन समारोह में रेलवे के मुख्य परियोजना प्रबंधक कौशलेश सिंह,सहायक मंडल इंजीनियर सीवान, वाराणसी मंडल के अधिकारी, महाराजगंज की एसडीओ रोचना माद्री, एसडीपीओ राकेश कुमार रंजन,पूर्व विधायक डॉ देवरंजन सिंह,भाजपा के वरिष्ठ नेता मोहन कुमार पदमाकर, प्राचार्य अभय कुमार सिंह,प्रो०सुबोध कुमार सिंह,अवधेश पाण्डेय, नगर भाजपा अध्यक्ष अमरजीत सिंह,नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि शक्ति शरण प्रसाद,सुप्रिया कुमारी,संजय सिंह राजपूत,त्रिपुरारी सिंह,अजय कुमार,रिंशु पाण्डेय एव बड़ी संख्या में भाजपा के नेता तथा स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment