बेगूसराय चोरों ने दो चोरी की घटनाओं को दिया अंजाम लाखों की संपत्ति चुरा ले गए!

SHARE:

नेहा कुमारी की रिपोर्ट

बेगूसराय में ठंड बढ़ने के साथ ही चोरी की घटनाओं में भी इजाफा होने लगा है। चोरों ने एक दरोगा और एक किसान के घर में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। घटना छौराही थाना क्षेत्र के मटिहानी गांव की है। बताया जाता है कि मटिहानी गांव निवासी सहदेव चौरसिया और निरंजन चौरसिया के घर देर रात चोर घर में दाखिल हो गया और घर में रखें जेवरात और नगदी के साथ-साथ बर्तन और कपड़े की चोरी कर ली। चोरों के द्वारा सहदेव चौरसिया के घर से करीब 12 भरी सोने और 20 भरी चांदी के जेबरात और 25 हजार नगद की चोरी कर ली जबकि निरंजन चौरसिया के घर से 15 ग्राम सोने के जेवरात 100 ग्राम चांदी के जेवरात और 28 हजार रूपए चोरी कर ली। इस दौरान चोरों ने निरंजन चौरसिया के घर से कपड़े से भरे बक्से को घर से उठकर बाहर बगीचे में ले गया और वहां तोड़कर उससे कीमती कपड़े की चोरी कर ली। घटना की सूचना मिलते ही छौराही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन की है। घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। बताया जाता है कि सहदेव चौरसिया के घर में कई सदस्य सरकारी नौकरी में है और एक सदस्य पुलिस विभाग में एएसआई के पद पर कार्यरत हैं।
बाइट- निरंजन चौरसिया, घायल
बाइट- स्थानीय निवासी

Join us on:

Leave a Comment