बेगुसराय बखरी में दूर्गा मंदिर निर्माण को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई

SHARE:

नेहा कुमारी की रिपोर्ट

बेगुसराय बखरी में पुरानी दुर्गा मंदिर सिद्ध शक्तिपीठ के पुनर्निर्माण को लेकर यहां भव्य मंगल कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलश शोभायात्रा पुरानी दुर्गा मंदिर सिद्ध शक्तिपीठ परिसर से निकलकर अंबेडकर चौक होते हुए स्टेशन रोड अट्ठखुट्टी मोहल्ला होते हुए महादेव स्थान चौक होकर फिर दुर्गा मंदिर पहुंचकर समाप्त हो गाया। शोभा यात्रा में 700 कलशधारी महिला व कन्या, 108 ध्वजाधारी के साथ बड़ी संख्या में माता भक्त शामिल हुए। पूरा इलाका जय माता दी के नारो से गूंज रहे थे। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुषों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। लाल वस्त्र धारण कर श्री राम का ध्वज तथा कलश को लेकर जयकारा लगा रहे थे,शक्तिपीठ के पुनर्निर्माण को लेकर निकले कलश यात्रा के साथ चल रहे श्रद्धालुओं पर जगह जगह पुष्प वर्षा की जा रही थी। वही श्रद्धालुओं के बीच ड्रायफ्रूट, राबड़ी, नींबू पानी, शरबत आदि क वितरण किया गया। जबकि यात्रा में साथ चल रहे आकर्षक ढंग से सुसज्जित मंडप तथा माता दुर्गा, भगवान राम, सीता, हनुमान, शंकर, पार्वती, गणेश के स्वरूप में सजी झांकी लोगों के बीच आकर्षक का केंद्र बनी रही। वही सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर के बच्चो द्वारा भी झांकी प्रस्तुत की गई। सड़क के दोनों ओर झांकी को देखने के लिए लोगों की बड़ी भीड़ लगी रही। वही कइयों ने अपने मोबाईल तथा कैमरा में इस मनमोहक दृश्य को कैद करने में लगे हुए थे। परमार वंशीय अठखुट्टी परिवार के नेतृत्व में निकाली गई शोभायात्रा में विभिन्न संगठनों के लोगो ने सहयोग किया। श्याम परिवार बखरी के साथ साथ कई संगठनों ने श्रद्धालुओं के लिए खास इंतजाम किया। शोभा यात्रा की अगुवाई में आधे दर्जन से अधिक घुड़सवार शामिल थे। मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। कलश यात्रा में मुख्य पार्षद प्रतिनिधि राजू कुशवाहा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा, श्याम परिवार के सचिव विवेक खेतान, अशोक ईश्वर, अध्यक्ष रत्नेश्वर सिंह, सचिव तारानंद सिंह आदि थे।

Join us on:

Leave a Comment