रिपोर्ट – प्रमोद कुमार!
बिहार के सीवान में अग्नि वीर जवान प्रदीप कुमार यादव का पार्थिव शरीर तिरंगा में लिपटे हुए सीवान आज पहुँचा.सीवान पहुंचते ही पार्थिव शरीर की एक झलक पाने के लिए सड़कों के दोनों तरफ हजारों की संख्य में लोगों की लाइन लगी रही.जहां लोगो ने उनके सम्मान में पुष्प वर्षा किए.साथ ही सैकड़ो गाड़ियों से लोग शहीद जवान प्रदीप के पार्थिव शरीर को एस्कॉर्ट करते हुए तथा भारत माता के जयकारा लगाते हुए घर लेकर पहुंचे.

जहां.तिरंगा झंडा और भक्ति गीतों से गुजते हुए डीजे के साथ पार्थिव शरीर जैसे ही दरवाजे पर पहुंचा पिता शंभू यादव, मां देवांति देवी सहित पूरे परिवार वाले का रो-रो कर बुरा हाल होने लगा.वहीं पार्थिव शरीर को देख लोगो की आंखे नम हो गई.
वही सेना की टुकड़ी द्वारा प्रदीप यादव के पार्थिव शरीर को अंतिम सलामी दी गई. उसके बाद दरौली के सरयू नदी घाट के किनारे अंतिम संस्कार किया गया.

बतादे की प्रदीप कुमार यादव का अग्निपथ योजना के तहत बहाली भारतीय सेवा में हुआ था.जो जम्मू कश्मीर के अखनूर में पोस्टेड थे.जहां 13 तारीख को आतंकवादियों से मुठभेड़ में उन्हें गोली लग गई जिससे वह शहीद हो गए थे.वही उनका आज पार्थिव शरीर का सम्मान के साथ गांव पहुंचा. जहां दरौली सरयू घाट पर अंतिम सलामी के साथ अंतिम संस्कार हुआ. यह जिले के पहले शहीद अग्निवीर जवान है. शहीद के सम्मान में पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव और विधायक अमरजीत कुशवाहा ने सर झुकाकर नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की!




