:- रवि शंकर अमित!
राजधानी पटना के मोकामा प्रखंड स्थित हाथीदह थाना ने गुप्त सूचना के आधार पर एक नाबालिग को हिरासत में ले लिया है!
हाथीदह थाना अध्यक्ष निधि कुमारी ने बताया की, पुलिस को हथियार लिए रिक्शा से जा रहे एक नाबालिग की सूचना प्राप्त हुईं, जिसके आलोक में हाथीदह थाना के सामने सघन वाहन चेकिंग लगाया गया और इसी क्रम में एक ई रिक्शे से जा रहे थानाक्षेत्र के रामटोला निवासी एक 15 वर्षीय किशोर को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई, जिसके पास से एक देशी कट्टा पुलिस ने बरामद करने में सफलता पाई है! थानाध्यक्ष निधि कुमारी ने बताया कि हिरासत में लिए गए किशोर पर जुबेनाईल जस्टिस एक्ट के तहत, विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए, बाल सुधार गृह भेजा जाएगा!




