नवादा – मुख्यमंत्री ने गंगा जल आपूर्ति योजना का किया लोकार्पण, अब घर घर पहुंचेगा गंगा जल!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

मुख्यमंत्री नीतीष कुमार शुक्रवार को नवादा जिले के पौरा गांव पहुंचे। उन्होंने गांव स्थित नवर्निमित शोधित जलसंयंत्र परिसर में गंगा जल आपूर्ति योजना का लोकार्पण किया। इसके साथ ही नवादा नगर को एक बडी सौगात प्रदान की। नगर के 17 वार्डों के 13 हजार 965 घरों में प्रतिदिन 135 लीटर गंगा जल की आपूर्ति घरेलू कार्यों के लिए कर दी गई है। मौके पर जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा और उद्योग मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री समीर कुमार महासेठ उपस्थित रहे। बता दें कि मोकामा के हाथीदह से पाइप लाइन के जरिए राजगीर के समीप नवादा जिले के नारदीगंज प्रखंड मोतनाजे गांव स्थित डिटेंषन कैंप तक गंगा जल लाया गया। इसके बाद 20 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए नवादा के पौरा गांव स्थित शोधित जल संयंत्र तक गंगा का पानी लाया गया। पौरा गांव से करीब 13 किलोमीटर दूरी तय करते हुए नवादा नगर में लोगों के घरों तक गंगा का पानी पहुंचाया जाएगा। इसके पहले राजगीर, गया व बोधगया में लोगों के घरों तक गंगा का पानी पहुंचाया जा रहा है। इस साल पितृपक्ष मेला व राजगीर मलमास मेला भी लोगों को पेयजल के रूप में गंगा जल उपलब्ध कराया गया। मौके पर डीएम आषुतोष कुमार वर्मा, एसपी अंबरीष राहुल, विधायक विभा देवी, नीतू देवी, प्रकाषवीर, अषोक यादव, पूर्व विधायक कौषल यादव, पूर्व एमएलसी सह जदयू जिलाध्यक्ष सलमान रागीब, राजद जिलाध्यक्ष उदय यादव, कांग्रेस सतीष कुमार मंटन आदि उपस्थित रहे।

– पौरा गांव पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीष कुमार ने जल संसाधन विभाग के कई अधिकारियों को प्रषस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। योजना को धरातल पर उतारने में अपना योगदान देने वाले जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद समेत दर्जन भर अधिकारियों को सम्मानित किया गया।

  • मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। फलस्वरूप आमजन आयोजन से पूरी तरह दूर रहे। केवल पास दिखाने वाले लोगों को परिसर के भीतर जाने की अनुमति थी। गांव में आयोजन होने के बाद पौरा के ग्रामीण पूरी तरह अलग-थलग नजर आए। हालांकि सीएम के वापस जाते ही ग्रामीणों की भीड परिसर के अंदर घुस गई।

Join us on:

Leave a Comment