बेगूसराय- शराब पीने का विरोध करना पड़ा महँगा, बदमाशों ने बेरहमी से पीटा!

SHARE:

रिपोर्ट- प्रशांत/नेहा!

बेगूसराय में शराब पीने का विरोध करने पर गांव के दबंग ने युवक को बेरहमी से पीट-पीट कर किया गंभीर घायल

बेगूसराय शराब पीने से मना करने पड़ने पर दबंगों ने एक युवक की बेहरमी से पिटाई कर दी। घटना नयागांव थाना क्षेत्र के बलहपुर गांव की है। बताया जाता है कि बलहपुर गांव निवासी 36 वर्षीय विपीन रजक अपने घर पर था तभी कल रात पड़ोस का रहने वाला दबंग सौरव कुमार अपने दो साथियों के साथ शराब पीकर पहुंचा था जिसका विरोध विपीन रजक के द्वारा किया गया। इस विरोध से नाराज होकर सौरभ कुमार अपने साथियों के साथ लाठी डंडे से विपीन रजक की बेहरमी से पिटाई कर दी। पिटाई के बाद दबंगों ने बांध पर बने झोपड़ी घर को जलाने और बेटे की हत्या करने की भी धमकी दी है। मारपीट के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। फिर घायल को इलाज के लिए पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मटिहानी लाया गया जहां से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेजा गया है। फिलहाल घायल का इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है। घायल ने बताया कि घटना की सूचना नयागांव थाना पुलिस को दी थी पुलिस मौके पर पहुंची थी लेकिन तब तक सभी आरोपी फरार हो गए हालांकि कुछ शराब और गंजा पुलिस ने वहां से बरामद किया है फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है घटना के बाद से पीड़ित परिवार में डर का माहौल है।
बाइट- विपीन रजक, घायल

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें