बेगूसराय में चार दिवसीय राष्ट्रीय नाट्य रंग उत्सव समारोह आयोजन!

SHARE:

रिपोर्ट- प्रशांत/नेहा

बेगूसराय में चार दिवसीय राष्ट्रीय नाट्य रंग उत्सव समारोह आयोजन, हमें अपने सांस्कृतिक विरासत को लगातार आगे बढ़ाते रहना:- विधान पार्षद सर्वेश कुमार

बेगूसराय में राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों के द्वारा राष्ट्रीय नाट्य रंग कलाकारों उत्सव का आयोजन किया गाय है। शहर के दिनकर कला भवन में चार दिवसीय राष्ट्रीय नाट्य समारोह का उद्घाटन विधान पार्षद सर्वेश कुमार कुमार, मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह, मेयर पिंकी देवी,पूर्व मेयर संजय कुमार सिंह, आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रो. अशोक कुमार सिंह अमर, मुख्य संरक्षक सुनीता सिंह, दिलीप कुमार सिन्हा, वरिष्ठ रंगकर्मी अवधेश कुमार, समीर कुमार सिन्हा एवं चंदन कुमार सोनू आदि ने दीप प्रज्वलित किया। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए विधान पार्षद सर्वेश कुमार ने कहा कि हमारे यहां के रंगकर्मी देश के विभिन्न हिस्सों में जाकर अपने सांस्कृतिक कर्म को समृद्ध करते हैं। यहां के वरिष्ठ कलाकार सांस्कृतिक माहौल को पिछले 50 वर्षों से सींच रहे हैं। लेकिन प्रेक्षागृह में दर्शकों का कम जुड़ना शोभा नहीं देता है। रंगकर्म तपस्या, साधना और सीख है, अनुशासन से सिखाता है। हमें अपने इस सांस्कृतिक विरासत को लगातार आगे बढ़ाते रहना है। मेयर पिंकी देवी ने कहा कि राष्ट्रीय नाट्य समारोह रंग उत्सव का आयोजन हम सबके लिए गौरव की बात है। यहां के कलाकारों द्वारा बदलते दौड़ में भी रंगमंच को बनाए रखना प्रेरणा देता है। बदलते दौर में मोबाइल और टीवी के सामने हमारी यह सांस्कृतिक विरासत विलुप्त हो रही है। ऐसे में रंगमंच करना काफी सराहनीय दिया है। मनुष्य का जीवन में रंगमंच है। महात्मा गांधी भी सत्य हरिश्चन्द्र नाटक देखकर ही प्रभावित हुए थे समारोह को संबोधित करते हुए मटिहानी विधायक और विधानसभा में सत्ताधारी दल के सचेतक राजकुमार सिंह ने कहा कि हम सब के लिए गर्व की बात है कि रंगमंच लगातार हो रहा है, नई ऊंचाई को छू रहा है। समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से देखकर नई-नई प्रतिभाएं सामने आ रही है। रंगमंच के कलाकार समाज को दिशा देते हैं। यह सभी कलाकार हम सबके प्रेरणाश्रोत हैं। कार्यक्रम का संचालन दीपक कुमार ने किया।

Join us on:

Leave a Comment