रिपोर्ट- प्रशांत/नेहा!
बेगूसराय में दो मोटर साईकिल के बीच सीधी टक्कर में एक युवक की मौत हो गई जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के वनद्वार गांव के निकट एसएच 55 की है। घटना से नाराज लोगों ने एसएच 55 को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। मृतक की पहचान नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के वंद्वार पंचायत के वार्ड एक निवासी दशरथ साह का 25 वर्षीय पुत्र विजय के रुप में हुई । घायलों में मृतक विजय साह की 21 वर्षीय पत्नी श्वेता कुमारी, 40 वर्षीय मां मीना जबकि दूसरी मोटर साईकिल पर सवार नीमा चांदपुरा थाना के कैथ गाँव निवासी 27 वर्षीय मुन्ना तांती व उनकी 10 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी कुमारी का नाम शामिल है। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल मे चल रहा है। घटना की जानकारी के बाद मुफसिल थाना की पुलिस घटनास्था पर पहुँच शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। परिजनों ने बताया मृतक विजय बहन की शादी के लिए मोटर साईकिल से पत्नी व मां के साथ मार्केटिंग करने बेगूसराय बजार जा रहा था तभी यह घटना घटी है वहीं दूसरा मोटर साईकिल सवार भी रिश्ते दार के यहां मांगलिक कार्य में हिस्सा लेने जा रहा था। घटना से आक्रोशित लोगों ने लगभग 1 घंटे तक SH 55 को जामकर कर दिया था। घटना स्थल पर मुफस्सिल थाना अध्यक्ष सुदीन राम ने दलबल के साथ पहुंचकर लोगों को समझा बुझाकर जाम को मुक्त कराया।
बाइट- परिजन




