रिपोर्ट:-निभास मोदी

भागलपुर। एनएच व बायपास रोड से सटे थाना के मिली भगत से होती है अवेध वसूली का कारोबार। चालक के पैसे नहीं देने या फ़िर बकझक करने पर सीधे ठोक दिया जाता है या दलालों की बातें नहीं मानने पर चालक को पुलिसिया रौब दिखाकर उसे बंद कर देने की धमकी देकर पैसे ऐंठते हैं या सीधा मौत के घाट उतार दिया जाता है। आजकल यह कारोबार खूब फलता फूलता नजर आ रहा है ग्लोकल हॉस्पिटल के पास बायपास रोड भागलपुर, सबौर और लोदीपुर के क्षेत्र में।
आये दिन एनएच पर शाम ढलते ही दबंगों का तांडव शुरू हो जाता है । पुलिसिया गुंडागर्दी, पुलिसिया रौब का नजारा देखना हो तो सीधे आईए एनएच या फ़िर बायपास रोड ।

शाम ढलते ही एनएच पर वाहन चालकों से पुलिस की आड़ में दलालों के साथ पुलिसिया गुंडागर्दी शुरू हो जाती है ,अवेध वसूली का कारोबार शुरू हो जाता है ।भागलपुर बायपास रोड में खुलेआम ग्लोकल हॉस्पीटल के पास सबौर और लोदीपुर थाना के मिलीभगत से दलालों के द्वारा अवैध वसूली करने के संबंध में कई बार उच्च अधिकारियों से भी शिकायत की गई है परंतु इस पर किसी की नजर नहीं जा रही।
बताते चलें कि सबौर थाना और कजरैली थाना , लोदीपुर थाना के इशारे पर अवैध हथियार के भय से आम ट्रकों को माइनिंग और परिवहन का भय दिखाकर प्रत्येक गाड़ी से दो दो हजार और छोटी गाड़ी से 500 रुपया तहसील कर रहे हैं ।
साथ ही रंगदारी और अवैध वसूली करने के दौरान एक मारूति गाड़ी उजली कलर का सड़क पर लगा कर , एवं हाथ में पिस्टल लहराते हुए रंगदारी के तौर पर अवैध वसूली कर रहे दलालों को ख़ुद थाना ही सुरक्षा प्रदान कर रही है। वसूली करने वाले जगह पर थाने की गाड़ी भी खड़ी रहती है , जब कोई ट्रक पैसा देने का विरोध कर रहे हैं तो उसे पुलिस के द्वारा पकड़कर जब्त करने या फिर माइनिंग का हवाला देकर वाहन को जप्त करने की बात कहने लगते हैं।
कजरैली थाना की पुलिस रात भर सड़क पर दौड़ दौड़ कर ट्रकों को पकड़ पकड़ कर अवैध राशि की तसीली कर रही हैं , जो लोग विरोध करते हैं उसके गाड़ी और ड्राइवर को पकड़कर जेल भेजते हैं । इतना ही नहीं उस ड्राइवर की जीवन लीला भी समाप्त कर दी जाती है।
ताजा मामला सोमवार की रात व मंगलवार की रात दस बजे से एक बजे तक की है। यह कारनामा
सबौर थानाक्षेत्र के ग्लोकल हॉस्पीटल के सामने टोल प्लाजा के पहले जीछो गांव के पास एवं कजरैली रोड का है।




