रिपोर्ट – अभिषेक कुमार!
बच्चो की छोटी से विवाद के बाद दो गांव के लोग आपस मे भिड़े,डीएम एसएसपी ने मौके पर पहुच कर मामले को कराया शांत, दोनो तरफ से 1 दर्जन युवकों को हिरासत में लिया गया।
गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र में बच्चो के क्रिकेट विवाद में देखते देखते 2 गांव के लोग आपस मे भीड़ गए हालांकि मामले कों बढता देख डीएम त्याग राजन और एसएसपी आशीष भारती दल बल के साथ पहुचे और मामले को शांत कराया,औऱ दोनों गांव के बड़े बुजुर्गों के साथ शांति समिति की बैठक किया। औऱ मामले को ज्यादा तूल नही देने का निर्देश दिया। वही गांव के नवयुवको को समझाने का बोला गया है।हालांकि दोनों तरफ से कुल 12 युवकों हिरासत में लिया गया है।
बता दे कि फतेहपुर प्रखंड के मंझोली एवं बरदुआ गांव कर बीच झड़प के बाद विधि व्यवस्था की समस्या खड़ी हो गई थी,हालाकि इस मामले में कई लोगो को हिरासत में भी लिया गया है।
डीएम ने कहा को कोई नही विधि व्यावस्था की समस्या उत्पन्न करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी
रिपोर्ट अभिषेक कुमार
गया




