रिपोर्ट :- शशिकांत मिश्रा
बीजेपीः पीड़ित परिजनों से मिलने पहुंच रहे हैं बीजेपी नेता, विजय सिन्हा बोले- सत्ता के संरक्षण में हो रहा नरसंहार
लखीसराय में हुए गोलकांड मामले में बीजेपी सरकार पर निशाना साध रही है। पीएमसीएच में घायल लोगों को देखने के लिए बीजेपी के नेता पहुंच रहे हैं। भाजपा प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि घटना के बाद से सरकार के एक भी लोग मिलने नहीं आए हैं। भाजपा के लोग सड़क पर उतरेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव इस्तीफा दे।
नेता प्रतिपक्ष ने भी साधा निशाना
वहीं, नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा जब से महागठबंधन की सरकार आई है पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट भी गलत आती है। थाना प्रभारी खुलकर अपराधियों के पक्ष में खड़े रहते हैं। सरकार इसकी उच्च स्तरीय जांच करवाए और जिन पदाधिकारियों के क्षेत्र में इस तरह की घटना हुई, उसे तुरंत वहां से हटाया जाए। बिहार में सत्तापोषित नरसंहार चल रहा है।
सत्ता में बैठे लोग खुलकर नरसंहार कर रहे हैं और प्रशासन अपराधियों को बचाने का खेल-खेल रहा है।
क्या है मामला
बिहार के लखीसराय में सोमवार सुबह छठ का अर्घ्य देकर लौट रहे परिवार पर एक युवक ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। सोमवार को परिवार के लोग पूजा करने के बाद घाट से घर लौट रहे थे। घर से थोड़ी ही दूरी पर युवक ने 6 लोगों को गोली मार दी। घटना जिले के कवैया थाना इलाके के पंजाबी मोहल्ला की है।




