बेगुसराय सिमरिया धाम कुंभ के शाही स्नान में शामिल होगी किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर कौशल्या नंद गिरी।

SHARE:

नेहा कुमारी की रिपोर्ट

बेगूसराय जिले के प्रसिद्ध सिमरिया धाम में चल रहे महाकुंभ के अंतिम शाही स्नान 23 नवंबर को होगा सिमरिया धाम में कुंभ शाही स्नान में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार में किन्नर कल्याण बोर्ड की सदस्य किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर कौशल्यानंद गिरी उर्फ टीना माँ यह जानकारी कुंभ सेवा समिति के महासचिव रजनीश कुमार ने प्रेस वार्ता आयोजित कर मीडिया कर्मी को दिया । शहर के हर्ष गार्डन में कुंभ सेवा समिति के द्वारा आयोजित प्रेसवार्ता में 23 नवंबर को को होने वाले शाही स्नान की निमित्त सभी प्रकार की तैयारी की जानकारी दी गई। कुंभ सेवा समिति के अध्यक्ष डॉ नलनिरंजन सिंह एवं महासचिव रजनीश कुमार और विश्वनाथ कुमार उर्फ राजू भैया ने बताया कि आगामी शाही स्नान में पुनः देश के विभिन्न इलाकों से शाही स्नान में शामिल होने के लिए साधु संत आ रहे हैं जिसमें मुख्य रूप से अयोध्या, काशी मथुरा, वृंदावन, हरिद्वार सहित अन्य जगहों से साधु संत आ रहे । उन्होंने बताया कि इस शाही स्नान में भारी संख्या में लोगों की शामिल होने की संभावना है। कुंभ सेवा समिति जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर शाही स्नान में शामिल होने वाले सभी साधु संत एवं श्रद्धालुओं के सुरक्षा एवं उन्हें किसी प्रकार की कठिनाई न हो इस पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि हजारों की संख्या में किन्नर साधु संत, नागा साधु संत ,बिहार के कोने-कोने से सभी मठ एवं मंदिरों के भी साधु संत शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि दिन के 9:00 से सिमरिया कुंभ सेवा समिति के ध्वज स्थल से निशान लेकर हाथी घोड़ा बैंड बाजा के साथ सभी साधु संत शाही स्नान में शामिल होंगे। कुंभ सेवा समिति ने पूरे प्रदेश बासी और देशवासियों से अपील के लिए प्रचार प्रसार वाहन निकाल कर बेहद रूप से प्रचार अभियान चलाया जा रहा है इस मौके पर कुंभु सेवा समिति के पदाधिकारी ने प्रचार वाहन को कुंभ के झंडा दिखाकर प्रचार वाहन को रवाना किया किया है कि इस विशेष शाही स्नान का लाभ लेने के लिए लाखों लाख की संख्या में श्रद्धालु पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है।

Join us on:

Leave a Comment