रिपोर्ट :- सुमित कुमार!
पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अमर प्रकाश द्विवेदी अपने विशेष सैलून से पहुंचे जमालपुर ।
ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन को लेकर महाप्रबंधक ने उद्घाटन किया मार्गदर्शक ऐप । बरहरवा से जमालपुर तक तीसरी रेल लाइन का प्रस्ताव भेजा गया रेलवे बोर्ड । 15 करोड़ की लागत से पूर्व रेलवे मुख्य अस्पताल का होगा कायाकल्प
पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अमर प्रकाश द्विवेदी ने मंगलवार को जमालपुर स्टेशन पर रेलवे के मार्गदर्शक ऐप का उद्घाटन किया इस मौके पर मालदा रेल मंडल के डीआरएम विकास चौबे और मुख्य कारखाना प्रबंधक सुदर्शन विजय सहित पूर्व रेलवे मुख्यालय के तमाम ब्रांच ऑफिसर मौजूद थे
मार्गदर्शक ऐप से ट्रेन परिचालन होगा सुरक्षित

महाप्रबंधक ने बताया कि भागलपुर से क्यूल तक के रेलखंड का निरीक्षण करने का उन्हें पहला मौका नहीं मिला था किसी सिलसिले में उन्होंने आज इस रेल खंड के विभिन्न रेलवे स्टेशनों के साथ इस रेल खंड के रेलवे ट्रैक का भी निरीक्षण किया उन्होंने कहा कि अन्य रेल खंडों की तुलना में भागलपुर जमालपुर किऊल रेल खंड काफी बेहतर स्थिति में है इतना ही नहीं इस रेल खंड पर काम करने वाले रेलकर्मी काफी परिश्रमी और लग्नशील है जिसके लिए उन्हें पुरस्कृत भी किया जाएगा परंतु इसराइल खंड पर कई छोटे-छोटे रेलवे स्टेशन है जिन्हें और भी अपग्रेड करने की जरूरत है उन्होंने मार्गदर्शक ऐप का उद्घाटन करते हुए कहा कि यह ऐप विशुद्ध रूप से सेफ्टी से जुड़ा हुआ है जिसमें ट्रेन चलाने वाले लोको पायलट को यह जानकारी मिलेगी कि जिस ट्रेन को लेकर वह चल रहे हैं उसके लिए सिग्नल की स्थिति क्या है सिग्नल की स्थिति देखकर असिस्टेंट लोको पायलट लोको पायलट को सचेत करता है लोको पायलट को इसके बारे में ट्रेनिंग दी जाती है परंतु इसके बाद भी गलतियां हो जाती है इस ऐप के आरंभ होने से लोको पायलट इसका उपयोग करेंगे और अपने कार्य के प्रति दक्ष और परिपक्व बनेंगे ।रेल महाप्रबंधक ने कहा कि बरहरवा रेलवे स्टेशन से जमालपुर रेलवे स्टेशन तक थर्ड लाइन बिछाने की प्रक्रिया धीरे-धीरे चल रही है इसका डीपीआर भी बनाया जा रहा हैl अगर इस कार्य में रेलवे बोर्ड को आर्थिक फायदा होता है तो इस कार्य को हरी झंडी देने में वोड को परेशानी नहीं होगीl थर्ड लाइन बिछाने की प्रक्रिया को रेलवे बोर्ड भेज दिया गया है l फर्स्ट पेज में तीसरी लाइन बरहरवा से भागलपुर इसके बाद जमालपुर तक कार्य आरंभ होगाl मुख्य रेलवे अस्पताल जमालपुर का इंफ्रास्ट्रक्चर सुधीर करने के लिए 15 करोड़ की स्वीकृति दी गई है ताकि रेलवे अस्पताल जमालपुर का इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ सारी सुविधाएं मरीज को मिल सकेl इस कार्य के लिए सारी प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी हैl
बाइट – पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अमर प्रकाश द्विवेदी




