कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के दौरान बेहतर व्यवस्था प्रशासन कैमूर ने की है। खतरनाक नदी घाटों पर गोताखोर तैनात रहेंगे।छठ महापर्व के विधि व्यवस्था संधारण हेतु जिला पदाधिकारी सावन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा द्वारा निर्देश दिए गए हैं। छठ घाटों का निरीक्षण किया जा रहा है। लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगमता एवं सहजता हेतु आवश्यक तैयारियों को लेकर भभुआ अनुमंडल में कंचन नगर घाट,ओबीसी हॉस्टल घाट,अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति छात्रावास घाट,राजेंद्र सरोवर घाट,ब्रह्मचारी पोखरा,चमनलाल पोखरा छठ घाटों के निरीक्षण के क्रम में सभी संबंधित पदाधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए है।छठ घाटों पर पुरुष एवं महिलाओं हेतु अलग अलग चेंजिंग रूम की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया गया।छठ घाटों पर साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराने हेतु कार्यपालक पदाधिकारी,नगर परिषद भभुआ नगर पंचायत मोहनिया को निर्देश दिया गया।सभी छठ घाटों पर कंट्रोल रूम की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया गया। सुरक्षा के दृष्टिकोण से किसी भी परिस्थिति में छठ घाटों पर आतिशबाजी नहीं करने का आदेश जारी किया गया है।छठ घाटों पर पटाखे की बिक्री और पटाखे फोड़ने को पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है।इसके अलावा सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया है कि सदर अस्पताल अनुमंडलीय अस्पताल और जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकों की टीम एंबुलेंस के साथ तैयार रखेंगे ताकि किसी भी स्थिति में तत्काल उनकी सेवा ली जा सके।




