:- रवि शंकर अमित!
मोकामा के औटा में सांसद शंभू शरण पटेल ने किया छठ पूजा व मेले का उद्घाटन, मोकामा के औटा पहुंचे सांसद शंभू शरण पटेल ने छठ पूजा समिति औटा द्वारा आयोजित छठ पूजा एवं मेले का शुभारंभ फीता काटकर किया, इस अवसर पर सांसद ने संबोधित करते हुए लोगों से कहा कि मैं आपका बेटा हूं आपका भाई हूं जब भी आप किसी भी वक्त मुझे बुलाएंगे किसी भी सुख दुख की स्थिति में मैं आपके साथ खड़ा रहूंगा, उपस्थित रहूंगा!

छठ पूजा समिति औटा द्वारा आयोजित चार दिवसीय मेले का उद्घाटन करने सीधे दिल्ली से शंभू शरण पटेल मोकामा आये थे, इससे लोगों में काफ़ी ख़ुशी देखी गई!

इस अवसर पर उन्होंने आयोजन समिति का धन्यवाद करते हुए कहा की आज मै जो भी हुँ वो छठी मैया और भगवान सूर्य की ही देन है! मैंने सांसद बनते ही सबसे पहले मोकामा टाल का मुद्दा सदन में उठाया और इसके लीये आगे भी कार्य करता रहूंगा!
इस अवसर पर औटा निवासी भाजपा नेता निलेश कुमार पवन कुंदन कुमार व प्रीतम कुमार समेत वरिष्ठ भाजपा नेता संजय कुमार, हाथीदह के मुखिया शशि शंकर शर्मा, दरियापुर के मुखिया शैलेन्द्र प्रसाद, मंडल अध्यक्ष अविनाश कुमार चंदन, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रौशन कुमार समेत दर्जनो भाजपा नेता व कार्यकर्त्ता मौजूद रहे!

वहीं सांसद के साथ शेखपुरा जिला भाजपा उपाध्यक्ष बिपिन कुमार मंडल व भाजपा नेता बिकास ओझा भी मौजूद रहे!




