रिपोर्ट :- सुमित कुमार
-मुंगेर हिरासत में पुलिस पर लगाया पिटाई का आराेप।परिजनों और पीड़ित ने कहा-धरहरा थानाध्यक्ष और जवानों ने पूरी रात की पिटाई ।शराब सेवन का झूठा केस करने की कही बात, कोर्ट सेे जुर्माना देकर छूटा।शुक्रवार को पीड़ित परिवार पुलिस अधीक्षक डीआईजी से मिलकर कार्रवाई का देंगे आवेदन । एसपी ने थाना प्रभारी को निलबंधित करने के लिए डीआईजी को किया अनुशंशा
मुंगेर : धरहरा थाना क्षेत्र के बड़ी गोविंदपुर गांव में सास के श्राद्ध में पहुंचे तारापुर थाना क्षेत्र के धोबई निवासी राकेश कुमार यादव ने पुलिस पर बर्बरता पूर्वक पिटाई का आरोप लगाया । युवक को शराब सेवन मामले में पुलिस ने कोर्ट भेजा, गुरुवार को कोर्ट से जुर्माना देकर राकेश छूटा। पीड़ित के चचिया ससुर जितेंद्र यादव ने बताया कि राकेश कुमार अपनी सास लक्ष्मी देवी के श्राद्ध कर्म में गोविंदपुर पहुंचा था। ससुर ने बताया कि बुधवार को पड़ोसी सुबोध यादव ने खेत में जबरन बोआई कर रहा था। इसे लेकर मां अरुणा देवी के साथ राकेश कुमार आवेदन देने बुधवार की शाम धरहरा थाना पहुंचा। थानाध्यक्ष ने आवेदन लेने से मना कर दिया और मां से बदतमीजी की। जब दामाद राकेश ने बदतमीजी का विरोध किया तो थानाध्यक्ष गुस्सा गए और थाना में मौजूद अन्य पुलिस अधिकारी जवानों के सहयोग से पिटाई करा दी। घटना की जानकारी होने पर थाना पर पहुंचे, लेकिन दामाद राकेश को नहीं छोड़ा। बुधवार की रात तक थाने में रहा और उसकी पिटाई होती रही। दो बार इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धराहरा भी लाया गया। गुरुवार को पुलिस ने शराब सेवन किए जाने का केस दर्ज कर मुंगेर कोर्ट भेज दिया। पीड़ित परिवार वाले शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक काे आवेदन देकर कार्रवाई किए जाने की मांग करेंगे। पीड़ित ने थानाध्याक्ष के अलावा दारोगा और जवान पर भी पिटाई का आरोप लगाया है।जिसके बाद परिजनों ने डीआईजी और एसपी ने लगाई गुहार
वही इस मामले में भाजपा विधायक प्रणव कुमार यादव ने कहा की जमीनी विवाद के मामले को लेकर एक युबक को धरहरा थाना में आवेदन देने गया था था लेकिन थानध्यक्ष ने बर्बरता से मारपीट की गई ,उन्होंने कहा की पुलिस की बर्बरबर्ता मानवीय घटना के विपरीत है और इसकी जितनी निदा की जाये उतना कम नहीं है
वही इस मामले में एसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने कहा की प्रथम दृष्ट्यांन सही पाया गया है। धरहरा थानाध्यक्ष अभयकांत चंद्रा को निलंबित करने की अनुशंसा डीआईजी संजय कुमार को भेज दिया हूँ। निलंबित कर दूसरे थानप्रभारी का पदस्थापना किया जायेगा। उन्होंने कहा की धरहरा थाना में पीड़ित ने भूमि विवाद संबधित मामले में आवेदन देने पहुंचा था थे लेकिन वे शराब पिए हुए था।उन्होंने कहा की वादी द्वारा दिए गए आवेदन और सत्यता पाए जाने के बाद थाना प्रभारी को लाइन हाजिर करने का आदेश दिया गया है और उस विभागीय कार्यवाई की जाएगी




