रिपोर्ट: अरविंद कुमार

मोतिहारी। सुगौली स्टेशन के रेलवे ट्रैक पर बाढ़ का पानी चढ़ जाने के कारण दोपहर 2 बजे से गाड़ियों का आवागमन बंद कर दिया गया है।स्टेशन अधीक्षक दिलीप कुमार ने बताया कि स्टेशन के सभी ट्रैक पर बाढ़ का पानी चढ़ गया है।साथ हीं सुगौली-मझौलिया के बीच पुल संख्या 248 के ऊपरी गार्डर को बाढ़ का पानी छूने लगा है।जिससे रेल परिचालन में खतरा हो सकता है।

इसको लेकर विभागीय आदेश के आलोक में अगले आदेश तक सही गाड़ियों का परिचालन बंद कर दिया है।बाढ़ का पानी स्टेशन के गेट तक ,रेलवे स्टाफ क्वार्टर सहित अन्य क्षेत्रों में प्रवेश कर गया है। जिससे रेल कर्मी भी ऊंची जगहों पर शरण लिए हुए है।




