:- रवि शंकर अमित!
बेगूसराय में किसान को मारी गोली, प्रशांत किशोर ने कहा- जब कांट्रेक्ट किलर को कैबिनेट में बैठाइयेगा तो लॉ एंड ऑर्डर बिगड़ेगा ही
बेगूसराय: आए दिन हत्या, लूट, रंगदारी जैसी वारदात को अंजाम दिया जा रहा है, ताजा मामला बिहार के बेगूसराय जिले से सामने आ रहा है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक किसान को गोली मार कर घायल कर दिया। यह घटना बलिया थाना क्षेत्र की है।
वहीं, जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में लॉ एंड ऑर्डर बिगड़ गया है, पिछले साल महागठबंधन की सरकार बनी तो आशंका थी कि RJD की सरकार होगी तो बिहार में लॉ एंड ऑर्डर बिगड़ेगा ही इसमें कोई दो राय नहीं है। मैं अपना एक अनुभव बता रहा हूं 2015 में जब बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी थी तब चार ऐसे मंत्री रहे आज जिनका मैं नाम लेना नहीं चाहूंगा। वो आज कैबिनेट में मंत्री हैं, जो उस समय में भी विधायक जीते थे और उनका नाम RJD की ओर से बताया गया था। नीतीश कुमार और मैंने मिलकर इन नामों पर ऑब्जेक्शन किया कि वो चार लोग मंत्री न बनें पर वो आज चारों लोग मंत्री हैं। जब उस कैरेक्टर के लोग मंत्री रहेंगे सरकार चलाएंगे तो लॉ एंड ऑर्डर अच्छा रहेगा कि खराब रहेगा। जब आप बालू माफिया, शराब माफिया, कांट्रेक्ट किलर को अपने कैबिनेट में जगह देंगे तो लॉ एंड ऑर्डर की दशा बिगड़ेगी नहीं तो क्या होगी?




