नेहा कुमारी सिटी रिपोर्टर
बेगूसराय में डिग्री कॉलेज निर्माण कार्य में विधायक के बेवजह हस्तक्षेप से रुकावटें आ रही है। कॉलेज निर्माण कार्य में हो रहे अनावश्यक विलंब को लेकर अभाविप कार्यकर्ता डीएम से मिलेंगे। उक्त बाते अभाविप कार्यकर्ताओं ने बखरी में आयोजित बैठक के दौरान कही बखरी,चैरियाबरियारपुर, मंझौल, नावकोठी एवं गढ़पुरा इकाई की संयुक्त बैठक में प्लस टू विद्यालयों में इकाई गठन, नगर इकाई का गठन, जिला सम्मेलन, छठ एवं दीपावली पर सेवा कार्य करने, अंबेडकर जयंती पर कार्यक्रम एवं स्वामी विवेकानंद की जयंती पर प्रतिभा खोज प्रतियोगिता आयोजित करने को लेकर कार्यकर्ताओं ने विचार विमर्श किया। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजीत चौधरी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद् जिले में शिक्षा की बदहल स्थिति के लिए विभिन्न इकाइयों में आंदोलन चलाएगी। बखरी में कई वर्षों से डिग्री कॉलेज निर्माण के लिए चर्चाएं ही चल रही है। धरातल पर कार्य शून्य है।टेंडर के अनुरूप निर्माण कार्य की अवधि पूरी होने को हो परंतु अभी तक एक ईट भी जोड़ा गया है।बार बार निर्माण कार्य रोके जाने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक की मंशा है कि भू माफिया उक्त जमीन पर कब्जा बनाए रखे। जिस वजह से निर्माण कार्य में बार-बार बाधाएं आ रही है। जिला संयोजक पुरुषोत्तम कुमार राज्य विश्वविद्यालय का प्रमुख कन्हैया कुमार ने कहा कि विद्यार्थी परिषद डिग्री कॉलेज निर्माण कार्य में हो रहे विलंब को लेकर डीएम से मिलेगी। वहीं अन्य शैक्षणिक समस्याओं को लेकर आंदोलन करेगी। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनीष कुमार एवं नगर मंत्री अनुभव आनंद ने कहा कि विद्यार्थी परिषद आगामी दिनों में वृहत पैमाने पर कार्यक्रम आयोजित करने वाली है। छठ एवं दीपावली के मौके पर सफाई अभियान, स्वामी विवेकानंद जयंती के मौके पर जिला स्तरीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता भी आयोजित होनी है।इसके आलावे नगर एवं जिला सम्मेलन के माध्यम से कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा।उन्होंने कहा कि इस बार जिला अभ्यास वर्ग का आयोजन गढ़पुरा में किया जाना सुनिश्चित हुआ है। बैठक में जिला एसएफएस प्रमुख दिलखुश कुमार, नगर सहमंत्री रविन्द्र कुमार, पूर्व नगर मंत्री अनुराग केसरी, अग्निवेश वत्स, गप्पू कुमार, रवि कुमार, श्रवण कुमार आदि मौजूद थे।




