कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
सीतामढ़ी के प्राध्यापक डॉ. रवि पाठक पर कॉलेज परिसर में हुई गोलीबारी की घटना के प्रतिरोध में काला बिल्ला लगाकर किया कार्य
कैमूर। सरदार वल्लभ भाई पटेल महाविद्यालय भभुआ कैमूर शिक्षक संघ के सदस्यों ने बी.आर.ए बिहार विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई श्री राधाकृष्ण गोयनका महाविद्यालय, सीतामढ़ी के प्राध्यापक डॉ. रवि पाठक पर कॉलेज परिसर में हुई गोलीबारी की घटना के प्रतिरोध में सर्वसम्मति से बुधवार को काला बिल्ला लगाकर अपने कार्यस्थल पर कार्य किया।
शिक्षक संघ के सचिव डॉ अखिलेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि बिहार में शिक्षको पर होने वाले ऐसे अपराधिक मामलों पर सरकार को कड़ी कारवाई करनी होगी। शिक्षको के सुरक्षा और सम्मान के साथ कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा। शिक्षक संघ की अध्यक्षा डॉ सीमा पटेल ने बताया कि यह कोई इकलौती घटना नही है। ऐसे अपराधियों के ऊपर कड़ी से कड़ी कारवाई नही हुई तो शिक्षक आंदोलन के लिए सड़क पर भी उतरेंगे। शिक्षक संघ की उपाध्यक्ष डॉ सीमा सिंह ने ऐसे अपराधिक तत्वों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की अवश्यकता बताया।
हननसंयुक्त सचिव और महाविद्यालय के कोशेषक डॉ नेयाज अहमद सिद्दकी ने बताया कि कल समस्तीपुर कॉलेज के प्राचार्य और बर्सर से भी रंगदारी मांगने की खबर आई है। आए दिन होने वाली ऐसी घटनाओं से सभी शिक्षक गण अवसाद और आक्रोश की स्थिति में आ गए हैं। महाविद्यालय के शिक्षको में डॉ महेश प्रसाद, डॉ माया सिन्हा, डॉ बृज राज प्रसाद गुप्ता, डॉ राजकुमार गुप्ता, डॉ रविंदर कुमार, डॉ आनंद प्रकाश, डॉ सीताराम पंडित, डॉ सोनल, डॉ अन्नपूर्णा गुप्ता, डॉ सैय्यद अशद करीम, डॉ धनंजय राय, डॉ सुमित कुमार राय, डॉ अजीत कुमार राय, डॉ मुकेश कुमार, डॉ राजेश ठाकुर, डॉ निलेश वर्मा, डॉ सोमेश शशि, डॉ हरेंद्र सत्यपाल, डॉ मुकेश कुमार, डॉ सौरभ विक्रम, डॉ वंशीधर उपाध्याय, डॉ करुणा, श्री केशवर प्रसाद भारती, श्री आशुतोष कुमार सिंह, श्री सोनल पटेल, श्री अंगद पटेल आदि शामिल थे।




